ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मालीघाट में स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

Report 

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। (19 फरवरी) को सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा मालीघाट में संस्थान की संरक्षिका कांता देवी की अध्यक्षता में राजीव शंकर सहाय किरण बाला स्मृति सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संस्थान के संयोजक कलाकार सुनील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर (बिहार) के अघोषित नायक-नायिकाओं की सूची तैयार कर रही है। संस्थान.पुरखा पुरनिया संवाद , सह-सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से नगर के अघोषित नायक-नायिकाओं की स्मृति में समय-समय पर यादों का सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृति,आचार-विचार और इतिहास का सही बोध कराने, बच्चों एवं युवाओं के बीच आत्मिक विकास के लिए "पुरखा पुरनिया संवाद कार्यक्रम" शहर के विभिन्न स्थलों पर चलाया जा रहा है। 

मालीघाट में स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

 पुरखों के सुनहरी  स्मृति को संरक्षित अघोषित नायक-नायिकाओ के दस्तावेजीकरण व जानने समझने के लिए "पुरखा पुरनिया" संवाद सह सम्मान कार्यक्रम  एक अभियान कि तरह चलाया जा रहा हैं. साई सेवादार अविनाश कुमार ने बताया कि राजीव शंकर सहाय जी का जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा. उमा शंकर प्रसाद उर्फ़ बब्लू जी ने बताया कि किरण वाला ने ज़िंदगी भर कमजोर तब्को में शिक्षा का जोत जलाने का कार्य की. पुरखा पुरनिया सम्मान से भोजपुरी के प्रसिद्ध कवि गीतकार कुमार विरल को सम्मानित किया गया वहीं राजीव किरण स्मृति सम्मान 2023 से कवि उमेश कुमार, अंजनी कुमार पाठक, सुनील सहाय, कलाकार भोला साह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही जरुरतमंदो के बीच सदर अस्पताल के सामने जिला यक्ष्मा केंद्र में भोजन का वितरण किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से परफेक्ट सोलुशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर, अरविन्द मोदी,राजीव श्रीवास्तव, अदिति ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, अमन कुमार, शिवम कुमार, दुर्गा कुमारी  मुख्य रूप से मौजूद थे।  धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल  की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ